23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

नागपुर में दंपति ने 12 साल की घरेलू नौकरानी को दी भयानक यातना

नागपुर में एक दंपति ने घरेलू नौकरानी के रूप में कार्यरत 12 वर्षीय एक लड़की को भयानक यातना दी है।

दंपति ने कथित तौर पर नाबालिग घरेलू नौकरानी को पीड़ा पहुंचाने के लिए गर्म तवे, गर्म चाकू और यहां तक कि जलती सिगरेट का भी इस्तेमाल किया।

दंपति ने अपनी बेंगलुरु की यात्रा के दौरान उसे चार दिनों तक घर में लावारिस छोड़ दिया। पीड़िता को तीन साल पहले नागपुर की अथर्व नगरी सोसाइटी में दंपति के आवास पर घरेलू काम करने के लिए बेंगलुरु से लाया गया था।

एनजीओ कार्यकर्ता शीतल पाटिल ने कहा, ”वह जब भी (घरेलू नौकरानी) काम में कोई गलती करती थी तो दंपति उसे गर्म बर्तन या सिगरेट से दागकर अपना गुस्‍सा निकालते थे।”

लड़की की दुर्दशा तब और बदतर हो गई, जब बेंगलुरु में दंपति की गैरमौजूदगी में बिजली गुल हो गई। इसी दौरान लड़की ने मौका देख मदद के लिए फोन कर पड़ोसियों काे बुलाया। उन्होंने एकसाथ धक्‍के होकर दरवाजा तोड़ा और अंदर गए तो लड़की को सदमे की हालत में पाया। उसके शरीर पर जलने के निशान थे।

पड़ोसी उसे एक डॉक्‍टर के पास ले गए। पीड़िता की गहन चिकित्सा जांच की गई, जिसमें यातना के चिंताजनक सबूत सामने आए, जिसकी पुष्टि पुलिस अधिकारी विक्रांत सांगाने ने की। बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया और बाद में नागपुर पुलिस को सौंप दिया। दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading