June 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनUncategorized

सुशांत की मौत की सीबीआई जांच पर अंकिता ने कहा- न्याय की दिशा में पहला कदम

मुंबई, 19 अगस्त | दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा मौत की सीबीआई जांच करने के आदेश के फैसले का स्वागत किया है। शीर्ष अदालत के फैसले पर खुशी जाहिर करने के लिए अंकिता ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। अभिनेत्री को लगता है कि सुशांत की मौत की केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा जांच किया जाना न्याय की दिशा में पहला कदम होगा।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बुधवार की सुबह अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया, “न्याय ही सच्चाई है। सत्य की जीत .. न्याय की दिशा में पहला कदम।”

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने टेलीविजन अभिनेता के रूप में एकता कपूर के शो ‘पवित्र रिश्ता’ में काम किया था। इसमें उनकी सह-कलाकार अंकिता लोखंडे थीं। हालांकि, सुशांत ने इस शो को बीच में ही छोड़ दिया था लेकिन अंकिता के साथ उसकी दोस्ती बरकरार रही। अलग होने से पहले दोनों ने लगभग छह साल तक डेट किया।

अन्य ख़बरें

एरियर भुगतान के बदले 4 हजार की रिश्वत लेते लेखापाल गिरफ्तार

Newsdesk

बिनॉय जॉर्ज उरुग्वे में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

Newsdesk

अच्छी फिल्म खुद चलती है, इवेंट की जरूरत नहीं: अक्षय कुमार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading