22.7 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षाहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

बिहार में मध्याह्न भोजन खाने से 50 बच्चों की तबियत बिगड़ी, सभी की अस्पताल से छुट्टी

सीतामढ़ी, 13 सितंबर । बिहार के सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड के एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने से करीब तीन दर्जन बच्चों की तबियत बिगड़ गई। हालांकि बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सभी बच्चो को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, डुमरा प्रखंड की भासर मछहा दक्षिणी पंचायत के रिखौल गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में मंगलवार को मध्याह्न भोजन के तहत खाना परोसा गया।

खाना खाने के बाद कई बच्चों ने पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत की।

बताया जाता है कि धीरे धीरे करीब 50 बच्चों की तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से बच्चों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

पांच बच्चों की स्थिति खराब देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया।

सीतामढ़ी के सिविल सर्जन एस.सी. लाल ने बुधवार को बताया कि इलाज के लिए भर्ती सभी बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

इधर, एमडीएम डीपीओ आयुष कुमार ने स्कूल में पहुंचकर प्रभारी प्रधान और रसोइया से मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

हैदराबाद में हिट-एंड-रन मामले में आर्ट डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार

Newsdesk

लद्दाख में सरकार युवाओं को दे रही इंटर्नशिप का बड़ा अवसर, एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल से जुड़ने की अपील

Newsdesk

पीएम मोदी ने किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के नेताओं को भारतीय विरासत से जुड़े खास उपहार भेंट किए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading