November 5, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहेडलाइंस

महाराष्ट्रीयन होने के नाते गणेश चतुर्थी मेरे दिल के करीब है : सायली सालुंखे

मुंबई, 19 सितंबर । एक्ट्रेस सायली सालुंखे वर्तमान में शो ‘बातें कुछ अनकही सी’ में वंदना के रूप में नजर आ रही हैं। वह गणेश चतुर्थी त्योहार के लिए उत्साहित हैं और उन्होंने बताया कि यह उनके लिए कितना महत्व रखता है।

पूरे देश में ‘गणपति बप्पा मोरया’ की गूंज है और लोग भगवान गणेश के स्वागत के लिए ढोल और नगाड़ों की धुन पर नाच रहे हैं।

इस मौके पर सायली ने कहा, ”गणेश चतुर्थी एक ऐसा त्योहार है, जिसका हम पलकें बिछाए इंतजार करते हैं। एक महाराष्ट्रीयन होने के नाते, यह त्योहार मेरे दिल के और भी करीब है और इसे उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है।”

एक्ट्रेस ने कहा: “मैं अपने परिवार के साथ पंडालों में जाकर और बप्पा से आशीर्वाद मांगकर त्योहार मनाऊंगी।”

शो ‘बातें कुछ अनकही सी’ स्टार प्लस पर प्रसारित होता है और इसमें सायली के अपोजिट एक्टर मोहित हैं। यह 30 और 40 साल के दो व्यक्तियों की कहानी है।

सायली को ‘बहुत प्यार करते हैं’, ‘स्पाई बहू’ और ‘मेहंदी है रचने वाली’ में उनके काम के लिए जाना जाता है।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment