25.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयटेक्नोलॉजी

साइबर हमले का शिकार हुआ अंतरराष्‍ट्रीय अपराध न्यायालय

हेग, 20 सितंबर । हेग में अंतरराष्‍ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) पिछले सप्‍ताह साइबर हमले का शिकार हो गया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आईसीसी के हवाले से कहा, “पिछले सप्ताह के अंत में, अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय की सेवाओं ने उसकी सूचना प्रणाली को प्रभावित करने वाली असामान्य गतिविधि का पता लगाया।”

मंगलवार को कहा गया, “इस साइबर सुरक्षा घटना के रिस्‍पॉन्‍स और इसके प्रभाव को कम करने के लिए तत्काल उपाय अपनाए गए।”

आईसीसी ने हमले के बारे में और कोई विवरण नहीं दिया। अभी यह नहीं बताया गया है कि साइबर हमलावर कौन सी फाइलों तक पहुंच सके या हमले के पीछे कौन हो सकता है। नीदरलैंड में अधिकारियों की सहायता से, एक जांच शुरू की गई और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय पहले ही किए जा चुके हैं।

आईसीसी ने कहा, “चूंकि इस घटना के प्रभाव का विश्लेषण और उसे कम करने का काम जारी है, इसलिए यह सुनिश्चित करने को भी प्राथमिकता दी जा रही है कि अदालत का मुख्य काम जारी रहे।”

इसमें कहा गया है, “भविष्‍य को ध्‍यान में रखते हुये अदालत अपने साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए वर्तमान में चल रहे काम जारी रखेगी, जिसमें क्लाउड प्रौद्योगिकी के उपयोग में तेजी लाना भी शामिल है।”

अन्य ख़बरें

जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से क‍िया हमला, लारक द्वीप पर हमले के जवाब में कार्रवाई का दावा

Newsdesk

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

Newsdesk

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आया डब्ल्यूएचओ, जारी किए 1.5 लाख डॉलर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading