September 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

केरल हाईकोर्ट के कर्मचारी ने बड़े भाई की गोली मारकर की हत्या

कोच्चि, 29 सितंबर । दोपहिया वाहन पार्क करने को लेकर दो भाइयों के बीच हुई बहस में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

दोनों अपने बुजुर्ग पिता के साथ यहीं रहते हैं और गुरुवार की सुबह बाइक की पार्किंग को लेकर बड़े भाई 48 वर्षीय पॉलसन ने अपने छोटे भाई थॉमस के दोपहिया वाहन को नुकसान पहुंचाया। केरल हाई कोर्ट में क्लर्क के तौर पर काम करने वाले थॉमस ने इस घटना पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन गुरुवार देर रात दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और थॉमस ने पॉलसन की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना के बाद थॉमस खुद पुलिस के सामने आया और अपराध करने की बात स्वीकार की और कहा कि उन्होंने गुस्से में ऐसा किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों भाई अजीब व्यवहार करते थे। पॉलसन हमेशा खुद से बात करता रहता था।

अन्य ख़बरें

‘7 दिन में माफी मांगो…’ दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

Newsdesk

एनटीए ने जारी किया दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक की परीक्षाओं का कैलेंडर

Newsdesk

खड़गे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading