35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंस

भारत ने हॉकी में कोर‍िया को 5-3 से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह

हांगझोऊ, 4 अक्टूबर । भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को पहले सेमीफाइनल में कोरिया पर 5-3 की रोमांचक जीत के साथ 19वें एशियाई खेल के फाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्वर्ण पदक जीतने और पेरिस 2024 ओलंपिक में स्थान सुरक्षित करने के लिए टूर्नामेंट के फाइनल में भारत का सामना जापान और चीन के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

हार्दिक सिंह (5′), मंदीप सिंह (11′), ललित कुमार उपाध्याय (15′), अमित रोहिदास (24′) और अभिषेक (54′) ने भारत के लिए गोल किया।

साउथ कोरिया के लिए तीनों गोल माने जुंग (17वें, 20वें और 42वें मिनट) ने किए। हॉकी का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।

अन्य ख़बरें

किलियन एम्बाप्पे: फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस की सबसे बड़ी उम्मीद

Newsdesk

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में स्टार पैरा एथलीटों ने बिखेरी चमक, सुमित अंतिल ने जीता स्वर्ण

Newsdesk

15 साल की उम्र में वैभव की खेल के प्रति जागरूकता कमाल की है: एबी डिविलियर्स

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading