September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर :- ससुरालियों ने बहु और बच्ची के साथ कि बेहरहमी से मारपीट, पूर्व भाजपा मंत्री के साथ परिजन पहुँचे एसपी कार्यालय

जबलपुर :- जबलपुर के लार्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला और उसकी बच्ची के साथ उसके ससुराल वालो ने बेहरहमी से मारपीट करते हुए घायल कर दिया, वही महिला को अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है,जानकारी अनुसार लार्डगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ उसके पति विपुल जैन,सांस सरला जैन,नंदो और ससुर ने जमकर मारपीट की वही इन्होंने बच्चो को भी नही छोड़ा उनके साथ भी जमकर मारपीट की गई,वही जैसे ही इसकी जानकारी मायके पक्ष को लगी उन्होंने अपनी बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और लार्डगंज में शिकायत दर्ज करवाई,वही महिला के परिजन कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे उनके साथ भाजपा के पूर्व मंत्री शरद जैन भी साथ मे पहुँचे और एसपी से गठित हुई सारी घटना के बारे में अवगत करवाते हुए सख्त से सख्त कारवाही की मांग की है,वही एसपी ने आये हुए परिजनों को आश्वासन दिया है की उक्त मामले में कार्यवाही की जाएगी।
वही परिजनों ने बताया की उन्होंने अपनी बेटी का विवाह 5 साल पहले विपुल जैन से किया था,शादी के बाद से ही दहेज के लिए वह बेटी को प्रताड़ित करते थे वही अब उसके साथ बेहरहमी से मारपीट की गई है,जिसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।

बाइट-टीके विद्यार्थी-एसपी

बाइट-प्रतीक जैन-पीड़िता का भाई

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोट

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading