31.5 C
Jabalpur
September 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

ब्राजील में कोविड-19 से हुईं और 366 मौतें

रियो डी जनेरियो, 31 अगस्त | ब्राजील सरकार ने रविवार को जानकारी दी कि देश में कोविड-19 संक्रमण से पिछले 24 घंटों में और 366 मौतें दर्ज की गई हैं, जिसके बाद यहां होने वाले कुल मौतों का आंकड़ा 120,828 हो गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बीते दिन 16,158 नए मामलों के साथ यहां संक्रमण के कुल 3,862,311 मामले हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हालिया दिनों में ब्राजील में महामारी से होने वाली औसत दैनिक मौतों का आंकड़ा थोड़ा कम हुआ है। हालांकि संक्रमण की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।

ब्राजील कोविड -19 से प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।

ब्राजील के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य साओ पाउलो में 803,404 कोविड -19 के मामले और 29,978 मौतें दर्ज की गईं हैं। इसके बाद रियो डी जनेरियो में 223,302 मामले और 16,027 मौतें और सिएरा में 214,457 मामले और 8,384 मौते दर्ज की गई हैं।

अन्य ख़बरें

ईरान पर सैन्य हमले की संभावना से ट्रंप ने नहीं किया इनकार, कहा-युद्ध जल्द खत्म होगा, तेल की कीमतें गिरेंगी

Newsdesk

20 देशों ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर अंकुश लगाने का कदम उठाया: ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीस

Newsdesk

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में खसरे का प्रकोप बढ़ा, इस साल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 890

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading