May 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मप्र के कांग्रेस महासचिव का कोरोना से निधन

भोपाल, 31 अगस्त | कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के महासचिव मोहम्मद सलीम का कोरोना संक्रमण के चलते सोमवार को निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने सलीम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे व्यक्तिगत क्षति बताया है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के महासचिव मोहम्मद सलीम कोरोना संक्रमित थे और उनका राजधानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने सोमवार की सुबह अंतिम सांस ली।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने मोहम्मद सलीम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, मेरे वषों के साथी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मो़ सलीम के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। उनका निधन मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।

अन्य ख़बरें

साउथ कोरिया की शिप में धमाके के बाद आग, सोल बोला- जांच जारी, ट्रंप के दावे पर भी पूरा ध्यान

Newsdesk

मुंबई के गोराई बीच पर तीन साल का अंधेरा खत्म, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी और बीएमसी ने 2.5 किमी क्षेत्र को किया रोशन

Newsdesk

बिहार : सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading