30.3 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट के मामले में इंडियन सेलेब्स की पहली पसंद दुबई

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर । दुबई लंबे समय से इंडियन सेलिब्रेटीज के लिए प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट के मामले में सबसे पंसदीदा जगह रहा है। 2 मिलियन दिरहम के निवेश के लिए 10-वर्षीय गोल्डन वीजा की शुरुआत के बाद से, इंडियन इन्वेस्टर्स निवेशकों के लिए अमीरात का आकर्षण बढ़ गया है।

बॉलीवुड हस्तियां उन विदेशी रियल एस्टेट इन्वेस्टर्स में से हैं, जिन्हें दुबई काफी आकर्षक लगता है। इंडस्ट्री के कई नाम पहले ही अमीरात को अपना दूसरा घर बना चुके हैं।

शानदार बीचफ्रंट अपार्टमेंट से लेकर ग्रैंड विला तक, यहां भारतीय मशहूर हस्तियों और उनके द्वारा दुबई में खरीदी गई प्रॉपर्टी की लिस्ट दी गई है।

शाहरुख खान : ‘जन्नत जुमेराह’

बॉलीवुड के बादशाह का आलीशान ‘जन्नत जुमेराह’ घर शानदार जुमेराह पाम द्वीप पर स्थित है। प्रॉपर्टी में प्राइवेट बीच और अरब की खाड़ी का मनमोहक व्यू है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन : ‘जुमेराह के गोल्फ एस्टेट’

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट में सैंक्चुअरी फॉल्स प्रॉपर्टी के मालिक हैं, जिसकी कीमत 15 से 35 मिलियन दिरहम के बीच है।

मलायका अरोड़ा : ‘पलाज्जो वर्साचे दुबई’

मलायका अरोड़ा ने पलाज्जो वर्साचे दुबई में एक लग्जरी प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट की है, जो मशहूर फैशन हाउस द्वारा बनाई गई एक वाटरफ्रंट प्रॉपर्टी है।

राखी सावंत : ‘डेन्यूब बाय स्काईज’

राखी सावंत के पास फिलहाल दुबई में एक आलीशान फ्लैट है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, एक्ट्रेस ने फॉलोअर्स को अपना शानदार घर दिखाया है।

राणा दग्गुबाती : ‘डेन्यूब बाय ग्लिट्ज’

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राणा दग्गुबाती ने अपने दुबई घर के तौर पर स्टूडियो सिटी के “ग्लिट्ज बाय डेन्यूब” में रियल एस्टेट में इंवेस्ट किया।

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा : डेन्यूब बाय स्काईज टॉवर

यह मशहूर जोड़ी उन कई भारतीय हस्तियों में से एक है, जिन्होंने डेन्यूब प्रॉपर्टीज में इंवेस्ट किया है। इस जोड़ी ने हाल ही में डेन्यूब प्रॉपर्टीज द्वारा डेवलपमेंट स्काईज टॉवर में एक अपार्टमेंट खरीदा है।

सोनू सूद : ‘डेन्यूब बाय लॉन्ज’

सोनू सूद दुबई के इंटरनेशनल सिटी में “लॉन्ज बाय डेन्यूब” में एक फ्लैट के मालिक हैं।

शिल्पा शेट्टी : ‘बुर्ज खलीफा’

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, विश्व प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा में भव्य फ्लैट के मालिक हैं। सूत्रों के मुताबिक, कथित तौर पर उन्होंने बाद में फ्लैट बेच दिया और पाम जुमेराह पर एक बड़ी संपत्ति खरीदी।

अक्षय कुमार : ‘जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स’

जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स के पॉश गोल्फ एन्क्लेव में अक्षय कुमार के पास एक भव्य हवेली है।

सानिया मिर्जा : ‘पाम जुमेराह’

लोकप्रिय खेल हस्ती सानिया मिर्जा ने 2021 में दुबई में अपने लिए एक विला खरीदा। सानिया और उनके पति शोएब मलिक पहले पाम जुमेराह में एक विला में रहते थे।

 

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मैक्रों के हिंदी में संदेश ने जीता दिल, पीएम मोदी से कहा, ‘भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे’

Newsdesk

भारत-फ्रांस संबंधों को और मजबूत करने का जर‍िया है फुटबॉल का साझा जुनून: प्रधानमंत्री मोदी

Newsdesk

जी-7 में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में स्थिरता और समुद्री सुरक्षा को लेकर की मजबूत पैरवी : विदेश सचिव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading