34 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, 5 महीने की उंचाई के करीब पहुंचा कच्चे तेल का भाव

नई दिल्ली, 31 अगस्त | पेट्रोल और डीजल के दाम में सोमवार को कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। कच्चे तेल की कीमतें पांच महीने की उंचाई के करीब जा चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम बढ़ने से आने वाले समय में भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हंै।

देश की राजधानी दिल्ली में अगस्त के दूसरे पखवाड़े के दौरान पेट्रोल के दाम में 1.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत सोमवार को बिना किसी बदलाव के क्रमश: 82.03 रुपये, 83.52 रुपये, 88.68 रुपये और 85 रुपये प्रति लीटर पर बनी रही। एक दिन पहले रविवार को विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में नौ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की जबकि मुंबई में पेट्रोल का दाम 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया।

चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी पूर्ववत क्रमश: 73.56 रुपये, 77.06 रुपये, 80.11 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 46.07 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि कारोबार के दौरान ब्रेंट का भाव 46.12 डॉलर प्रति बैरल तक उछला। इससे पांच अगस्त को ब्रेंट क्रूड का भाव 46.23 डॉलर प्रति बैरल तक उछला था जो कि मार्च के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.35 फीसदी की तेजी के साथ 43.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

अन्य ख़बरें

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 417 अंक फिसला; निफ्टी 0.40 प्रतिशत टूटा

Newsdesk

अदाणीकॉनेक्स विशाखापत्तनम में 1 गीगावॉट क्षमता वाला एआई-रेडी डेटा सेंटर हब स्थापित करेगी

Newsdesk

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कौशल प्रशिक्षण के लिए ‘महाचतुर एआई चैटबॉट’ लॉन्च किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading