November 3, 2026
सी टाइम्स
खेल

मैनचेस्टर टी-20 : इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

मैनचेस्टर, 31 अगस्त | इंग्लैंड ने रविवार को यहां के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 195 रन बनाए। इस लक्ष्य को मेजबान इंग्लैंड ने पांच गेंद शेष रहते हुए चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इंग्लैंड के लिए कप्ताइन इयोन मोर्गन ने 66 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंदों का सामना किया और चार छक्के के साथ छह चौके मारे। वहीं डेविड मलान 54 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 36 गेंदों का सामना कर छह चौके और एक छक्का मारा।

जॉनी बेयरस्टो ने 24 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 44 रन बनाए।

इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मेहमान टीम के लिए मोहम्मद हफीज ने 36 गेंदों पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम ने 56 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 44 गेंदों का सामना कर सात चौके मारे।

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

Newsdesk

रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का कमाल, एमपी के खिलाफ एक ही पारी में चटकाए 9 विकेट

Newsdesk

वियना ओपन: अल्काराज ने डी मिनौर को हराकर जीता खिताब

Newsdesk

Leave a Comment