25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर : चुनावी दौर में देश में चल रही जातिगत गणना की राजनीति को लेकरसियासत गर्म, प्रह्लाद पटेल बयान

जबलपुर :- चुनावी दौर में देश में चल रही जातिगत गणना की राजनीति को लेकर सियासत गर्म होती जा रही है, लगातार नेता बयान दे रहे हैं और एक दूसरे की विचारधारा और सियासी उद्देश्यों को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। जबलपुर पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस बंटवारे की राजनीति करती है और कांग्रेस वही अपराध और पाप लगातार करती जा रही है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस के पास भाजपा के विकास, नेतृत्व और निर्णय का कोई उत्तर नहीं है यही वजह है कि बीजेपी की पहली लिस्ट आने पर कांग्रेस चौंक गई थी और दूसरी आने पर बौखला गई थी और अब कांग्रेस आरोपों का जवाब देने के बजाय भटकाने का काम कर रही है, उन्होंने कहा है कि कांग्रेस समाज को बांटकर सत्ता की सीढ़ी चढ़ना चाहती है और यह कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने एक बार फिर दोहराया है कि कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश में 2003 के पहले का थका और थका हुआ और दागदार नेतृत्व है जैसे बिल्ली कछींका टूटने के इंतजार में रहती है वैसे ही कांग्रेस भी इंतजार कर रही है क्योंकि पार्टी के पास न तो नेता है न नीति है और न ही नीयत है।

बाइट – प्रह्लाद पटेल – केंद्रीय मंत्री

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोट

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment