April 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

झारखंड: केचकी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की टक्कर से 5 हिरणों की मौत

डालटनंगज (झारखंड), 31 अगस्त | झारखंड के बरकाकाना-डालटनगंज रेलखंड के केचकी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक ट्रेन से टकराने से पांच हिरणों की मौत हो गई। सभी हिरण बेतला नेशनल पार्क के बताए जा रहे हैं। घटानास्थल पर पहुंचे बेतला नेशनल पार्क के सहायक निदेशक कुमार आषीष ने आईएएनएस को बताया कि सुबह साढे पांच से छह बजे के बीच बेतला नेशनल पार्क से कई हिरण केचकी रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गए थे, उसी दौरान गुजरने वाली एक ट्रेन की टक्कर से पांच हिरणों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक हिरणों में एक नर और चार मादा हैं, जिसमें एक नवजात हिरण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि बेतला नेशनल पार्क के कोर इलाके से रेलवे लाईन गुजरती है, जिससे इस तरह की घटनाएं घटती रहती हैं।

उन्होंने बताया कि रेलवे से सुबह साढे पांच से साढे छह बजे के बीच इस क्षेत्र से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का ब्योरा मांग गया है, जिसके मिलने के आधर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए हैं।

अन्य ख़बरें

परिसीमन पर विपक्ष की भ्रामक आशंकाओं का अमित शाह ने किया खंडन: धर्मेंद्र प्रधान

Newsdesk

एनडीए के नेताओं ने कहा, देश की जनता को पीएम मोदी पर भरोसा है

Newsdesk

ओडिशा : रेलवे की ‘उपेक्षा’ को लेकर ईस्ट कोस्ट रेलवे मुख्यालय पर विपक्ष का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading