39.5 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
खेल

जरूरी है कि शमी जैसे खिलाड़ी फील्डिंग के पैमाने तय करें : रोड्स

दुबई, 31 अगस्त | किंग्स इलेवन पंजाब के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने कहा है कि मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ी अच्छी फील्डिंग कर युवा खिलाड़ियों के लिए पैमाने तय कर सकते हैं। आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन कोविड-19 के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच किया जा रहा है।

रोड्स ने पंजाब के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी एक वीडियो में कहा, “ऊर्जा के नजरिए से, मैं हमेशा सीनियर खिलाड़ियों की तरफ देखता हूं क्योंकि टीम में मयंक अग्रवाल, करुण नायर, दीपक हुड्डा जैसे युवा खिलाड़ी हैं।”

उन्होंने कहा, “लेकिन शमी जैसे खिलाड़ी मेरे लिए काफी अहम हैं क्योंकि उनकी तरफ हमेशा देखा जाता है और उनका सम्मान किया जाता है, खासकर क्रिकेटिंग दुनिया में।”

उन्होंने कहा, “अगर यह लोग अच्छे पैमाने तय करते हैं तो फिर युवा खिलाड़ियों के लिए उनको फॉलो करना आसान होता है। इसलिए शमी को तेजी से गेंद पर आते, तकनीक दिखाते हुए अच्छा लग रहा है। वह युवा खिलाड़ियों को बता रहे हैं कि उनके अंदर अभी भी काफी कुछ है।”

पंजाब के साथ रोड्स का यह पहला सीजन होगा। वह इससे पहले मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में रह चुके हैं, लेकिन दो सीजन बाहर थे।

अन्य ख़बरें

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में महेंद्र सिंह धोनी वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार

Newsdesk

कोच शार्लेट एडवर्ड्स को भरोसा, टी20 विश्व कप में अहम खिलाड़ी साबित होंगी सोफी एक्लेस्टोन

Newsdesk

अगर हम रन-आउट और कैच का मौका भुनाते, तो अभिषेक को रोक सकते थे: अक्षर पटेल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading