November 3, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतना हमारे लिए बहुत बड़ी बात : राशिद खान

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर । अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप मैच जीतना टीम के लिए बहुत बड़ी बात है और उम्मीद है कि इस परिणाम से उनके समर्थक भी खुश होंगे।

रविवार के मैच की बात करें तो, अफगानिस्तान ने अपने वनडे विश्व कप इतिहास में सिर्फ एक बार 2015 में जीत हासिल की थी।

लेकिन, नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह आंकड़ा दो में बदल गया क्योंकि अफगानिस्तान ने गत चैंपियन इंग्लैंड पर 69 रनों की जीत दर्ज की।

मैच में गुरबाज़ और इकराम ने महत्वपूर्ण अर्धशतक बनाए। वहीं, राशिद ने 23 गेंदों में 22 रन की पारी खेलकर अफगानिस्तान को 49.5 ओवर में 284 रन तक पहुंचाया।

फिर, राशिद ने मुजीब उर रहमान के साथ तीन-तीन विकेट लिए और इंग्लैंड को 215 रन पर समेट दिया।

राशिद ने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “यह जीत हमारे लिए एक बड़ा जश्न है। अफगानिस्तान में उस तरह की स्थिति नहीं है, जहां लोग जश्न मना सकें। मुझे लगता है कि क्रिकेट ही एकमात्र स्रोत है जो उन्हें बहुत सारी खुशियां देता है। हमने बहुत सारे गेम हारे हैं लेकिन फिर भी हमें उनसे जिस तरह का समर्थन मिला वो शानदार है।

इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतना हमारे लिए बहुत बड़ी बात थी, घर पर हमारे फैंस को हम पर गर्व होगा। हाल ही में, हमारे घर अफगानिस्तान में हेरात में भूकंप आया था, जिसमें बहुत से लोगों की जान चली गई थी। कई लोगों के घर बर्बाद हो गए। इस जीत से उनके चेहरे पर थोड़ी मुस्कान आएगी और वे उन कठिन दिनों को थोड़ा भूल सकते हैं।”

 

अन्य ख़बरें

‘राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं’, हैदराबाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करारा तंज

Newsdesk

गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों के बेहतर प्रबंधन के लिए एफआरआरओ ढांचे का विस्तार किया

Newsdesk

अगली अकाली सरकार ‘मेड इन पंजाब’ उत्पादों को बढ़ावा देगी : सुखबीर बादल

Newsdesk

Leave a Comment