September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान

लखनऊ, 16 अक्टूबर । निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए प्रदेश भर में योगी सरकार 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाने जा रही है। इसको लेकर सरकार ने अधिकारियों को वृहद कार्ययोजना बनाकर मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी स्तर पर कोई व्यवस्थागत कमी न रह जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि संरक्षित किए जाने वाले निराश्रित गोवंश के देखभाल के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे चारा, भूसा, टीन शेड, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं उपचार आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए।

प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए हैं कि टीम 9 के अधिकारी 7 से 9 नवंबर को अपने आवंटित मंडलों में मंडलायुक्तों के साथ बैठक करके अभियान को गति दें। इसके साथ ही विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों द्वारा प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 21 से 23 नवंबर को जाकर अभियान की समीक्षा की जाए।

इसके साथ ही गोसंरक्षण केंद्रों, गोआश्रय स्थलों के निर्माण एवं गोआश्रय स्थलों के विस्तारीकरण का कार्य युद्धस्तर पर किया जाए। इसको लेकर 18 अक्टूबर को निदेशालय पर बैठक कर प्रदेश के सभी मुख्य पशुचिकित्साधिकारियों को अभियान के संबंध में दिशा-निर्देशित किया जाए। इस दौरान टीम 9 के अधिकारियों से लंपी रोग की स्थिति की जानकारी ली गयी।

साथ ही कहा गया कि जो पशु लंपी रोग से ग्रसित हैं उनका पर्याप्त उपचार किया जाए और टीकाकरण का अभियान तीव्र गति से जारी रखा जाए।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- ‘आपने स्थापित किए सुशासन के नए प्रतिमान’

Newsdesk

पी चिदंबरम समेत पांच कांग्रेस सांसदों ने संसद में यूपीआई के लिए एमडीआर ढांचे का समर्थन किया

Newsdesk

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ओम बिरला और राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading