31 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

पेट्रोल के दाम में मामूली वृद्धि, कच्चा तेल भी तेज

नई दिल्ली, 1 सितम्बर | पेट्रोल के दाम में मंगलवार को फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में चार से पांच पैसे की वृद्धि हुई है। हालांकि, डीजल के दाम में स्थिरता बनी हुई है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में फिर तेजी लौटी है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत मंगलवार को बढ़कर क्रमश: 82.08 रुपये, 83.57 रुपये, 88.73 रुपये और 85.04 रुपये प्रति लीटर हो गई है। चारों महानगरों में डीजल की कीमत पूर्ववत क्रमश: 73.56 रुपये, 77.06 रुपये, 80.11 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है।

तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में पांच पैसे जबकि चेन्नई में चार पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

देश की राजधानी दिल्ली में 16 अगस्त से लेकर अब तक पेट्रोल के दाम में 1.65 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 45.74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.96 फीसदी की तेजी के साथ 43.02 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

अन्य ख़बरें

चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 20,589 करोड़ रुपए, 6 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान

Newsdesk

चीनी फैक्ट्रियों पर बढ़ती निर्भरता से यूरोप की रणनीतिक स्वतंत्रता खतरे में: र‍िपोर्ट

Newsdesk

पीएआईएमएएनए के माध्यम से बुनियादी विकास की निगरानी को मजबूत किया गया: सरकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading