31 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

नोएडा : कोरोना के 126 नए मरीज मिले, 2 दिन में 15 पुलिसकर्मी संक्रमित

गौतमबुद्धनगर (उप्र), 1 सितंबर | गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आंकड़ा इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि पिछले 2 दिन में 10 से 15 पुलिसकर्मी संक्रमण का शिकार हो गए। जिले में सोमवार को कोरोना के 126 नए मरीज सामने आए। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान द्वारा साझा की गई राज्य रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 126 नए संक्रमित मरीज के मामले सामने आए, तो वहीं 80 मरीज स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कुल 6860 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इस समय 1055 मरीजों का जिले के अलग-अलग कोविड अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया, “पिछले दो से तीन में सूरजपुर में 10 से 15 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। अब तक करीब 120 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। अब सक्रिय संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 25 हो गई है।”

जिले में जहां नए कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं, वहीं सेनिटाइजेशन भी किया जा रहा है। सोमवार को 103 स्थानों पर सेनिटाइजेशन किया गया।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान में बच्चों में बढ़ रहे एचआईवी के मामले, पीआईएमसी के विशेषज्ञों ने जताई चिंता

Newsdesk

मोटापा और बीमारियों की जड़ है अधिक तेल का सेवन, छोटी आदतों से पाएं बड़ा बदलाव

Newsdesk

तन-मन की सेहत के लिए खामोश खतरा नींद की अनियमितता, इन आसान उपायों से संभव है बचाव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading