भुवनेश्वर, 1 सितम्बर | ओडिशा के क्योंझर जिले में वन विभाग के अधिकारियों ने 14 हाथी दांत बरामद किए। इनका वजन 19 किलोग्राम है। इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हरिश्चन्द्रपुर के पुलिस अधिकारी ने कहा, “सोमवार देर रात पितापिती गांव के समीप एक कार से हाथी दांत बरामद किए गए।”
सूचना के आधार पर, वन अधिकारियों ने स्मगलर के कार का पीछा किया और उससे हाथी दांत बरामद कर लिए। फिलहाल मामले में जांच जारी है।


