31 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

बेरुत: लेबनान में नए प्रधानमंत्री के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन, 21 घायल

बेरुत, 2 सितम्बर | लेबनान में नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति के खिलाफ राजधानी बेरुत में हुए एक विरोध प्रदर्शन में कम से कम 21 लोग घायल हो गए। रेड क्रॉस ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंगलवार को राजधानी में हजारों प्रदर्शनकारियों ने जर्मनी में राजदूत रह चुके मुस्तफा अदीब की नियुक्ति पर नाराजगी जाहिर करने के लिए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, अदीब वर्तमान शासक वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनके खिलाफ 17 अक्टूबर, 2019 से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच भारी संघर्ष के साथ प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिन्होंने ‘मार्टर स्कवायर’ (शहीद चौक) अल बुर्ज पर भारी संख्या में टूट पड़ने की कोशिश की, जिसने उन्हें तितर-बितर करने के लिए सैन्य बलों को आंसू गैस का इस्तेमाल करने पर मजबूर कर दिया।

चार अगस्त को बेरुत बंदरगाह पर विस्फोटों के बाद बढ़ते दबाव के बीच 11 अगस्त को हसन दियाब के नेतृत्व वाले पिछले कैबिनेट के इस्तीफे के बाद सोमवार को अदीब को नया प्रधानमंत्री बनाया गया था। बेरुत विस्फोट में 190 लोगों की मौत हुई जबिक 6,500 अन्य घायल हुए थे।

अन्य ख़बरें

चिनफिंग ने बेनिन और इराक के राष्ट्रपतियों को बधाई संदेश भेजा

Newsdesk

भारत की जैव-अर्थव्यवस्था 2047 तक 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है: जितेंद्र सिंह

Newsdesk

भारत-उज्‍बेकिस्तान सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का सफल समापन, बढ़ी आपसी तालमेल और ताकत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading