28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइलव्यापार

एक और चीनी कंपनी ने अपना अमेरिकी कारोबार बेचा

बीजिंग/सैन फ्रांसिस्को, 2 सितम्बर | टिकटॉक पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। कभी डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा इसकी मूल कंपनी बाइटडांस पर अमेरिका में कारोबार को बेचने के दबाव के चलते, तो कभी कंपनी के सीईओ केविन मेयर के इस्तीफा देने की खबर के चलते, किसी न किसी वजह से यह चीनी कंपनी खबरों में है। अब खबर आ रही है कि चीन की एक और कंपनी शिजी ग्रुप भी अमेरिका में अपना कारोबार बेचने की तैयारी में है।

शिजी समूह, चीन में स्थित एक वैश्विक आतिथ्य प्रौद्योगिकी सेवा देने वाली कंपनी है जिसके ग्राहकों में केमपिनस्की होटल भी शामिल है।

द ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक प्रशासनिक आदेश के बाद ग्रुप ने मंगलवार को कहा कि बोर्ड ने अमेरिका द्वारा नियंत्रित अपनी सहायक कंपनी ‘स्टे एन टच’ को सौ फीसदी तक बेचने का फैसला लिया है। इसका कारोबार संयुक्त राज्य अमेरिका में होटलों का संचालन करने वाली कंपनी एमआरसी को सौंपा जाएगा।

बीजिंग के स्वतंत्र इंटरनेट विश्लेषक लियू डिंगडिंग ने ग्लोबल टाइम्स को बताया, “राज्य में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होने’ के आधार पर अमेरिकी सरकार द्वारा चीनी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर कार्रवाई किए जाने के बीच, टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस के बाद शिजी कथित तौर पर दूसरी ऐसी चीनी कंपनी होगी जिस पर अपने अमेरिकी परिचालन को बेचने का दबाव डाला गया है।”

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading