July 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

यूपी में सिर्फ ईज ऑफ डूइंग क्राइम और ईज ऑफ डूइंग घोटाला: प्रियंका गांधी

लखनऊ, 8 सितम्बर | कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार की ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के दूसरे नम्बर पर पहुंचने को लेकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि यहां ‘केवल ईज ऑफ डूइंग क्राइम’ और ‘ईज ऑफ डूइंग घोटाला’ है। प्रियंका ने मंगलवार को अपने ट्वीट के माध्यम से लिखा कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर यूपी सरकार का खुद की पीठ थपथपाना वैसा ही है जैसे लापता एमओयू के बल पर निवेश कराना। प्रदेश में उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं, फैक्ट्रियों में ताला लगा है, बुनकर करघा बेंच रहे हैं। वास्तव में यहां केवल ‘ईज ऑफ डूइंग क्राइम’ और ‘ईज ऑफ डूइंग घोटाला’ है।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने कोविड के बढ़ रहे मरीजों को लेकर कहा कि यूपी सीएम का कोरोना पर बयान हास्यास्पद है। यूपी में कोरोना के मामले भयावह रूप ले चुके हैं। लखनऊ के अस्पतालों के सारे बेड व आईसीयू फुल हैं। अव्यवस्थाओं से लोगों की जानें जा रही हैं। सरकार इन समस्याओं को हल करने की बजाय अपनी झूठी पीठ थपथपाने में लगी है।

अन्य ख़बरें

‘जेन जी का मतलब राष्ट्र प्रथम’, विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में युवाओं ने पीएम मोदी से साझा किए अनुभव

Newsdesk

सरकार पेपर लीक रोकने के सख्त प्रावधानों के साथ ‘लोक परीक्षा संशोधन विधेयक’ करेगी पेश

Newsdesk

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, 4 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading