September 1, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीबॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

तारा सुतारिया की अपूर्वा का पहला गाना दिवाली जारी, विशाल मिश्रा ने दी अपनी आवाज

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया पिछले कुछ वक्त से अपनी आने वाली फिल्म अपूर्वा को लेकर चर्चा में हैं।यह फिल्म इसलिए खास है क्योंकि इसके जरिए तारा ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।जहां कुछ दिन पहले निर्माताओं ने अपूर्वा का ट्रेलर जारी किया था तो वहीं अब फिल्म का पहला गाना दिवाली सामने आ चुका है।इसमें तारा, धैर्य करवा के साथ इश्क फरमाती नजर आ रही हैं।दिवाली को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है तो वहीं इस गाने के बोल विशाल ने कौशल किशोर के साथ मिलकर लिखे हैं।अपूर्वा का निर्देशन निखिल नागेश भट्ट ने किया है, जबकि मुराद खेतानी फिल्म के निर्माता हैं। इसमें राजपाल यादव और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।यह फिल्म 15 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर आएगी।23 अक्टूबर को इस फिल्म की पहली झलक सामने आई थी, जिसे काफी पसंद किया गया था।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading