November 3, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीबॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज होगा डंकी का टीजर, सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी

मौजूदा वक्त में शाहरुख खान अपनी फिल्म जवान की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।इसी साल आई उनकी फिल्म पठान का भी ऐसा ही जादू चला था।राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित 22 दिसंबर को शाहरुख की एक और फिल्म डंकी रिलीज होनी है, जिसका प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।अब डंकी के टीजर से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।रिपोर्ट के मुताबिक, डंकी का टीजर शाहरुख के जन्मदिन पर यानी 2 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।फिल्म के 2 टीजर जारी होंगे। दोनों को सेंसर बोर्ड द्वारा यू सर्टिफिकेट दिया गया है।डंकी का पहला टीजर 58 सेंकड लंबा होगा, जबिक फिल्म का दूसरा टीजर 1 मिनट 49 सेंकड का होने वाला है।डंकी के टीजर लॉन्च के लिए शाहरुख अपने प्रशंसकों के लिए एक खास कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे और अपने प्रशंसकों के साथ ही टीजर देखेंगे।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

बाल झड़ने से लेकर कमजोर हड्डियों तक, हर समस्या का हल है पृथ्वी मुद्रा

Newsdesk

Leave a Comment