36 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

उत्तराखंड में निकाय चुनाव में हो रही देरी पर बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने

देहरादून, 1 नवंबर । उत्तराखंड में निकाय चुनाव होना है, लेकिन अभी तक तारीख तय नहीं हो पाई है। निकाय चुनाव में हो रही देरी के लिए अब दोनों ही पार्टियां कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रही हैं।

निकाय चुनाव में हो रही देरी के लिए जब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से पूछा गया तो उन्होंने निकाय चुनावो के समय पर ना होने के सवाल पर उलटा विपक्षी कांग्रेस को ही सवालों के घेरे मे खड़ा कर दिया।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस पहले ये बताए कि प्रदेश मे उनकी दो बार सरकार रही है। उन्होंने कब निकाय चुनाव समय पर कराए। उनके अनुसार प्रदेश मे कई नए निकाय बने हैं। ऐसे मे सभी में आरक्षण सहित तमाम प्रक्रिया जारी है। जैसे ही ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, चुनाव करा दिए जायेंगे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस को निकाय चुनाव समय पर ना होने पर सवाल नहीं उठाने चाहिए। क्योंकि उन्होंने खुद समय पर चुनाव नहीं कराए हैं।

वहीं सदन में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष को ये बात नहीं कहनी चाहिए। उनके अनुसार कांग्रेस ने क्या किया, क्या नहीं, इसे कहने की जगह वो ये बताएं कि आपने क्या किया। क्यों आप चुनाव नहीं करा पा रहें हैं। और निकाय चुनाव कराने की जिम्मेदारी सरकार की है ना कि विपक्ष की।

अन्य ख़बरें

बाजार की पाठशाला: एजुकेशन लोन लेने का है प्लान? जानिए जून 2026 में किस बैंक की ब्याज दर है सबसे कम

Newsdesk

अमित शाह समेत कई नेताओं ने आरएसएस के तीसरे सरसंघचालक बालासाहब देवरस की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 2026 : 12 पत्रकारों को मिला उत्कृष्टता का सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading