24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

चियान विक्रम की फिल्म थंगालान का टीजर रिलीज, खूंखार अवतार में आ रहे नजर

चियान विक्रम की फिल्म थंगालान का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म के टीजर में विक्रम का खूंखार अवतार देखने को मिला है जो अपने हाथों से ही जहरीले किंग कोबरा के दो टुकड़े करते दिख रहे हैं. तलवार के साथ एक्टर का एक्शन मोड भी नजर आ रहा है. बता दें कि फिल्म थंगालान अगले साल 26 जनवरी 2024 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी.पोन्नियिन सेलवन 2 के बाद अब चियान विक्रम थंगालान में नजर आने वाले हैं. पा रंजीत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में विक्रम एकदम हटके वाले अवतार में दिखाई देने वाले हैं. फिल्म के टीजर से उनका अवतार रिवील हो गया है और अब फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि अभी एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्रेलर का आना बाकी है.चियान विक्रम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने थंगालान का टीजर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- सोने का बेटा रोंगटे खड़े कर देने वाले थंगालान टीजर को रिलीज करते हुए उभर रहा है. वहीं इससे पहेल एक्टर ने फिल्म का पोस्टर भी पोस्ट किया था. इसके साथ उन्होंने लिखा था- बीते युग की एक ज्वलंत कहानी जो बताए जाने और संजोए जाने के इंतजार में है. थंगालान का टीजर 1 नवंबर को रिलीज होगा. थंगालान 26 जनवरी, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आ रही है.थंगालन की स्टोरी के बारे में बात करें तो यह भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान कोलार गोल्ड फील्ड्स की एक सच्ची कहानी पर बेस्ड फिल्म है. फिल्म में विक्रम के साथ पार्वती और मालविका मोहनन भी लीड एक्ट्रेस के रोल में दिखाई देंगी. इसके अलावा पशुपति, डैनियल कैल्टागिरोन और हरिकृष्णन अंबुदुरई भी थंगालन का हिस्सा हैं.

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading