34.4 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

फ्रांस में सामने आए कोविड-19 के करीब 10 हजार नए मामले

पेरिस, 11 सितंबर | फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि देश में कोविड-19 के करीब 10 हजार नए मामले सामने आए हैं, जो महामारी फैलने के बाद एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं।

पिछले 24 घंटों में, 9,843 नए मामलों की पुष्टि की गई है, जिसके बाद देश में कोविड -19 मामलों की कुल संख्या 353,944 तक पहुंच गई है। यह आंकड़े देश के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी किए गए हैं।

देश में गुरुवार तक अस्पताल में भर्ती कोविड -19 रोगियों की संख्या 352 से बढ़कर 5,096 हो गई। यहां 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 से और 19 मौतें दर्ज की गईं, जिससे मृत्यु संख्या 30,813 हो गई।

वहीं गुरुवार की सुबह फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने कहा कि वह शुक्रवार को रक्षा परिषद में नए उपायों की घोषणा करेंगे, जिसमें महामारी पुनरुत्थान को शामिल किया जा सकेगा, ताकि लोग यथासंभव सामान्य रह सकें।

अन्य ख़बरें

लंबी शिफ्ट में भी फिट रहने का आसान तरीका ‘वाई-ब्रेक’, सेहत और फोकस दोनों में होगा सुधार

Newsdesk

प्रसव के बाद नहीं बन रहा पर्याप्त दूध? आयुर्वेद से जानिए कारण और उपाय

Newsdesk

गर्मियों में राहत का देसी उपाय, शिकंजी से पाचन बेहतर, शरीर रहेगा एनर्जी से भरपूर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading