32.1 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नपा बालाघाट कार्यालय में हुआ मनोनित पार्षदों का सम्मान
नगर विकास की अवधारणा होगी अधिक मजबूत-नपाध्यक्ष


बालाघाट। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की निकायों में एल्डरमैन यानि मनोनित पार्षदों की नियुक्ति की है। बालाघाट नगर पालिका परिषद में भी 6 एल्डरमैन को जवाबदेही मिली है। 21 अप्रैल को नपा सभागार में समारोहपूर्वक मनोनित पार्षदों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर ने एल्डरमैन नियुक्ति की प्रशंसा करते हुए इससे नगर विकास की अवधारणा को अधिक मजबूती मिलने की बात कही।
मनोनित पार्षदों की भूमिका होगी महत्वपूर्ण-नपाध्यक्ष
नपा कार्यालय में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जहां पर नगरपालिका परिषद में एल्डरमैन के रूप में नियुक्त किये गये नये पार्षद  सुरेन्द्र पाल सिंह कौशल, त्रिवर्ण शुक्ला, सिद्धार्थ शेण्डे, यासीन खान, गजेन्द्र भारद्वाज, विशाल मंगलानी इनका पुष्पगुच्छ एवं फूलमाला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर ने कहा कि मनोनित पार्षदों के आने से हमारी परिषद का परिवार बड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा नगर विकास के कार्यो को गति देने और प्रशासनिक कार्यो को मजबूत बनाने के लिये मनोनित पार्षदों को नियुक्तियां दी गई है। जिससे कि जनहित के कार्य आसान हो सके हितग्राहियों को योजनाओं का परस्पर लाभ अविलंब मिल सके इसके लिये इन मनोनित पार्षदों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।
नगर विकास कार्यो में मिलेगा योगदान-रमेश रंगलानी
कार्यक्रम में पूर्व नपाध्यक्ष रमेश रंगलानी व पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा कि शासन का निर्णय मनोनित पार्षदों के जरिये विकास कार्यो और योजनाओं के विस्तार को लेकर है। जिस प्रकार एक निर्वाचित पार्षद अपनी जवाबदेही निभाता है वैसेही मनोनित पार्षदों के पास अवसर होता है कि वे नगर विकास के कार्यो में अपना योगदान दे सके। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी मनोनित पार्षद शासन की मंशा और नगर विकास के पैमाने पर खरे उतरकर कार्य करेंगे और अन्य पार्षदों के साथ मिलकर बालाघाट नगर को स्वच्छ, सुंदर तथा विकासशील बनाने में भूमिका निभाएंगे।
परिषद की है गहरी समझ पूर्व पार्षद भी हुये है मनोनित
मनोनित पार्षदों ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन ने जो जवाबदेही सौंपी है उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे, जनसमस्याओं, विकास कार्यो को गति मिले इसके साथ ही योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे यह प्रयास रहेगा। ज्ञात हो कि नपा बालाघाट में जिन 6 एल्डमैन को नियुक्त किया गया है वह परिषद के कार्यो की गहरी समझ रखने वाले है तथा कुछ एल्डमैन पूर्व पार्षद रह चुके है जबकि नये तथा ऊर्जावान युवाओं को भी आगे आकर शासन ने मौका दिया है। इनके द्वारा परिषद की बैठकों में हिस्सा लिया जायेगा अपने सुझाव दे सकेंगे और नगर विकास में अपनी योग्यता तथा परिश्रम से कार्य कर सकेंगे।
इनकी रही उपस्थिति
मनोनित पार्षदों के सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से रमाकांत डहाके, राकेश सेवईवार, कवि प्रणय श्रीवास्तव अश्क, दिलीप चौरसिया , हीरा सिंह भाटिया,राजेन्द्र शुक्ला,सत्या शुक्ला,शंकर मंगलानी नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, सभापति समीर जायसवाल, वकील वाधवा, उज्जवल आमाडारे, संगीता थापा पार्षद मनीष नेमा, वंदना बारमाटे के साथ ही खगेश कावरे, विनय बोपचे, राजेश लिल्हारे, जैनेन्द्र कटरे ,ऋषभ भाटिया,के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक, नपा के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने मनोनित पार्षदों का स्वागत-सत्कार कर उन्हें बधाई पे्रषित की।

अन्य ख़बरें

रजत गणेश मंदिर ललपुर रोड, ग्वारीघाट के महंत आचार्य पंडित

Newsdesk

*स्वच्छ और सुंदर जबलपुर के लिए तेज*

Newsdesk

फर्जी पत्रकारों की धमकियों से परेशान महिलाओं ने गेहूं खरीदी से किया इंकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading