34.4 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में 37 साल बाद व्यक्ति गिरफ्तार

मथुरा, 11 सितंबर | साल 1983 में मोटरसाइकिल लूट के एक मामले में वांछित उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के निवासी रघुनाथ सिंह को अपराध करने के 37 बाद आखिरकार गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके सिर पर 20 हजार का इनाम रखा गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर ने कहा कि साल 1983 में मानागाढ़ी में एक बैंक मैनेजर से मोटरसाइकिल की लूट के मामले तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया था।

उनमें से दो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उनके कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई थी।

हालांकि तीसरा आरोपी रघुनाथ सिंह फरार था।

कथित तौर पर अन्य दो आरोपियों के करीबी एक सूत्र ने गुरुवार को मथुरा में सिंह की उपस्थिति के बारे में पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश का धार शहर ‘सेफ सिटी’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत चयनित

Newsdesk

आपकी ये हरकत पूरे लोकतंत्र के लिए खतरा’, I-PAC रेड मामले में ममता बनर्जी के दखल पर भड़का SC, लगाई खूब फटकार

Newsdesk

अटल पेंशन योजना ने बनाया रिकॉर्ड, नामांकन 9 करोड़ के पार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading