28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयटेक्नोलॉजीमोबाइलव्यापार

अमेरिका में टिकटॉक के कारोबार की बिक्री का डेडलाइन नहीं बढ़ाएंगे ट्रंप

वॉशिंगटन, 11 सितम्बर | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका में टिकटॉक को अपना कारोबार बेचने के लिए 20 सितंबर तक का समय दिया था और अब उन्होंने स्पष्ट रूप से यह कह दिया है कि वह इस समय सीमा का विस्तार नहीं करेंगे। चीन स्थित टिकाटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस को या तो इस बीच यूएस में अपना कारोबार बेचना होगा या पूर्ण प्रतिबंध का सामना करना होगा।

चीन द्वारा अपने प्रौद्योगिकी निर्यात नियम में बदलाव किए जाने के बाद अमेरिका में टिकटॉक के कारोबार बेचने की बात कुछ समय के लिए रूक गई थी।

अपडेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसका इस्तेमाल टिकटॉक के मालिकाना हक वाली चीनी कंपनी बाइटडांस करती है।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने गुरुवार पत्रकारों को बताया, “देखते हैं क्या होता है। इसे या तो पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा या उन्हें बेचना होगा।”

ट्रंप ने इस दौरान स्पष्ट कर दिया कि टिकटॉक के लिए समयसीमा में कोई विस्तार नहीं किया जाएगा।

बाइटडांस ने इधर कहा है कि कंपनी चीन द्वारा लगाए गए निर्यात के नए नियमों का सख्ती से पालन करेगी।

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

Newsdesk

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading