31.1 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

दक्षिण कोरिया में 6 अक्टूबर को अपना रोटेटिंग फोन लॉन्च करेगा एलजी

सियोल, 25 सितम्बर | एलजी इलेक्ट्रॉनिक दक्षिण कोरिया में अपना नया डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। इस फोन के माध्यम से एलजी घरेलू बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करना चाहता है। एलजी ने अपने इस फोन को विंग नाम दिया है और इसकी कीमत 940 डॉलर है। एलजी ने यह भी साफ किया है कि इस फोन के लिए कोई प्री-ऑर्डर रिजर्वेशन नहीं होगा।

अक्टूबर में एलजी एक प्रोमोशन कार्यक्रम चलाएगा जिसके तहत इस फोन को खरीदने वालों को खरीद से दो साल के अंदर तक डिस्प्ले में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उसके रिप्लेसमेंट में 70 फीसदी तक छूट दी जाएगी।

एलजी ने बीते दिनों अपने इस नए डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन ‘विंग’ की झलक पेश की थी। यह फोन रोटेटिंग फॉर्म फैक्टर से लैस है और इससे मल्टीटास्किंग में मदद मिलेगी।

इस फोन का मेन स्क्रीन 6.8 इंच है। इसमें ओलेड फुलविजन डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है। इसका सेकेंड्री डिस्प्ले 3.9 इंच का है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 1.15:1 है।

विंग में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 765 5जी चिपसेट लगा है। यह चिपसेट स्नैपड्रैगन 765 से 10 फीसदी तेज है।

विंग में 8जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 2टीबी तक एक्सपैंड किया जा सकता है। इसमें 4000एमएएच की बैटरी है।

यह डिवाइस अगले महीने बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसकी सबसे पहले शुरुआत दक्षिण कोरिया से होगी। इसके बाद यह उत्तर अमेरिका और यूरोप में उअपलब्ध होगा।

अन्य ख़बरें

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

सरकार ने किया स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का परीक्षण, लोगों के फोन पर आया अलर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading