November 3, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंस

राउंडग्लास पंजाब हॉकी अकादमी हॉकी इंडिया अकादमी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

नई दिल्ली, 7 दिसंबर | राउंडग्लास पंजाब हॉकी अकादमी (आरजीपीएचए) ने ग्रुप विजेता के रूप में पहली हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष अकादमी चैंपियनशिप 2023 (जोन ए) के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है जो यहां मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही है।

अपने अंतिम ग्रुप गेम में, आरजीपीएचए ने मार्कंडेश्वर हॉकी अकादमी को 8-2 से हराकर 100% रिकॉर्ड के साथ नॉकआउट के लिए क्वालीफाई किया।

विजेताओं के लिए जपनीत सिंह ने हैट्रिक बनाई जबकि गुरसेवक सिंह ने दो गोल दागने में सफल रहे आरजीपीएचए के लिए ओम रजनेश सैनी, प्रिंस कुमार और जोबन सिंह ने स्कोरिंग पूरी की। मार्कंडेश्वर हॉकी अकादमी के लिए जतिन और साहिल ने सांत्वना गोल किए।

आरजीपीएचए ने पहले मैच में करीबी मुकाबले में नामधारी इलेवन को 4-3 से हराया, दूसरे मैच में चीमा हॉकी अकादमी को 16-0 से हराया और तीसरे मैच में राजा करण हॉकी अकादमी को 13-0 से हराया और आज का मैच जीतकर पूल बी में अजेय रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आरजीपीएचए अपना सेमीफाइनल शनिवार 9 दिसंबर को खेलेगा।

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

Newsdesk

रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का कमाल, एमपी के खिलाफ एक ही पारी में चटकाए 9 विकेट

Newsdesk

वियना ओपन: अल्काराज ने डी मिनौर को हराकर जीता खिताब

Newsdesk

Leave a Comment