25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

हमेशा रहना है फिट और फाइन…तो बनाएं वर्क लाइफ बैलेंस, सेहतमंद रहने के लिए है बेहद जरूरी

फिट एंड फाइन रहने के लिए लाइफ में वर्क लाइफ बैलेंस का होना बेहद जरूरी है. कामयाबी के लिए घंटों-घंटों तक मेहनत करना ठीक माना जाता है लेकिन खुशहाल और हेल्दी लाइफ के लिए काम और फैमिली के बीच बैलेंस बनाना चाहिए. इसे ही वर्क लाइफ बैलेंस (ङ्खशह्म्द्म रुद्बद्घद्ग क्चड्डद्यड्डठ्ठष्द्ग) कहा जाता है. सरल शब्दों में कहें तो काम और फैमिली के बीच तालमेल रखना ही वर्क लाइफ बैलेंस कहलाता है. इस तालमेल के बिगडऩे से काफी कुछ बिगड़ सकता है. आइए जानते हैं वर्क लाइफ बैलेंस कैसे बना सकते हैं…प्राथमिकता तय करेंएक समय में एक ही काम करना चाहिए. इसके लिए सबसे पहले प्राथमिकता तय करनी पड़ेगी. जो काम पहले जरूरी है उसे पहले करना चाहिए और गैरजरूरी कामों को बाद में करें. इससे पर्सनल लाइफ के लिए समय मिल जाता है.छुट्टियां मैनेज करेंकाम में जो छुट्टियां मिले, उसे सही तरह मैनेज करें, जिससे घर के किसी जरूरी इवेंट मिस न हो. ये बात समझनी चाहिए कि जिंदगी में जो समय आ रहे हैं, वो बीत जाएंगे और दोबारा नहीं आएंगे. फैमिली के साथ दोबारा टाइम भी नहीं मिलेगा. इसलिए ऑफिस के काम के साथ-साथ अपनी फैमिली और पर्सनल लाइफ को भी वक्त दें.टाइम को मैनेज करेंहर किसी के पास एक निश्चित समय है इसलिए टाइम को मैनेज करना सीखें. अगर एक काम निश्चित समय पर नही कर पा रहे है तो किसी दूसरे की मदद लें, इसके लिए कभी भी हिचकिचाएं नहीं. इससे काम आसानी से हो जाएगा और थकान भी आप पर हावी नहीं होगी.खुद के लिए भी वक्त निकालेंऑफिस और फैमिली के लिए वक्त निकालते-निकालते खुद को समय देना न भूलें. अपनी हेल्थ के लिए कुद के लिए समय निकालना चाहिए. इस वक्त में जो काम आपको खुशी दे, वही करें. इससे आप खुद को और दूसरों को खुश रख पाएंगे.

अन्य ख़बरें

योग करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, नहीं तो होगा नुकसान

Newsdesk

एनीमिया से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, डब्ल्यूएचओ ने दी जरूरी सलाह

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

Newsdesk

Leave a Comment