23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

इजरायली ड्रोन हमले में वरिष्ठ हिजबुल्लाह नेता का बेटा मारा गया

तेल अवीव, 9 दिसंबर । हिजबुल्लाह ने शनिवार को कहा कि दक्षिणी सीरिया में संगठन के संचालन के प्रभारी अली मूसा डकडौक का बेटा हसन अली डकडौक कथित तौर पर इजरायली ड्रोन हमले में मारा गया।

अली मूसा डकडौक अमेरिकी सेना पर हमला करने के लिए इराक में ईरानी समर्थक लड़ाकों को प्रशिक्षण देने के लिए जिम्मेदार था। उसे 2007 में इराक में अमेरिकी सेना ने हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया था।

मारे गए चार लोग हिजबुल्लाह के थे। जबकि, एक सीरियाई था। ये मौतें गोलान हाइट्स में सीरियाई सीमा के पास एक वाहन पर कथित इजरायली ड्रोन हमले में हुईं।

इज़रायल और हिजबुल्लाह के बीच लेबनानी सीमा पर गोलीबारी हुई, जिसमें कई इज़रायली घायल हो गए।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान में बाल यौन शोषण मामलों में सजा की दर बेहद कम, बढ़ रहीं घटनाएं

Newsdesk

विदेश मंत्री जयशंकर और भूटान के राजा ने थिम्पू के ताशिचो द्जोंग में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस : पुरुषों से तीन महीने अधिक काम, फिर भी ‘आधी आबादी’ की ‘आधी कमाई’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading