September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

बालाघाट में मुठभेड़ में मारा गया नक्सली

बालाघाट, 14 दिसंबर । मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। सुरक्षा बल ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बालाघाट जिले के कान्हा नेशनल पार्क के करीब गढ़ी थाना क्षेत्र के सूपखार के जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना मिली, इस पर हॉक फोर्स के दल ने बुधवार-गुरुवार की रात को तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी अभियान के दौरान ही सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को देखकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस कार्रवाई को देखकर नक्सली भाग खड़े हुए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि नक्सलियों के भागने के बाद मौके पर जब सुरक्षा बल के जवानों ने जायजा लिया तो एक नक्सली का शव बरामद हुआ। इस नक्सली की पहचान छत्तीसगढ़ के बीजापुर निवासी चेतू उर्फ मड़कमा हिडमा के तौर पर हुई है।

इस नक्सली पर लगभग 14 लाख का इनाम था और यह मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में सक्रिय था।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading