34.6 C
Jabalpur
April 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उप्र में अजगर ने निगला नील गाय का बछड़ा

फतेहपुर (उप्र) 29 सितम्बर | उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 18 फुट लंबे भारतीय अजगर ने नवजात ‘नीलगाय’ को निगल लिया। कटघन के ग्रामीणों ने रविवार की शाम को यह नजारा अपनी आंखों से देखा जब अजगर नवजात बछड़े को निगलने की कोशिश कर रहा था।

मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई थी लेकिन टीम के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही अजगर पास के जंगल में घुस गया।

वन अधिकारी सच्चिदानंद के अनुसार, यह एक रॉक पायथन था और बछड़े को निगलने के बाद उसके शरीर के बीच का हिस्सा फूला हुआ है, ऐसे में उसे रेंगने में खासी मुश्किल हुई होगी।

अधिकारी ने कहा, “हमने कई वीडियो में सांपों को खरगोश या चूहे को निगलते हुए देखा लेकिन अजगर द्वारा नील गाय के बछड़े को निगलने का मामला दुर्लभ है।”

भारतीय अजगर को खतरे की प्रजातियों वाली रेड लिस्ट में कम जोखिम वाली प्रजाति के तौर पर वर्गीकृ त किया गया है। यह सूची यह भी बताती है कि इसके विलुप्त होने का खतरा हो सकता है। इस प्रजाति का अजगर लगभग 20 फीट की लंबाई तक बढ़ सकता है।

अन्य ख़बरें

पंजाब में विदेशी गैंगस्टरों से जुड़े चार लोग गिरफ्तार, दो विदेशी पिस्तौलें जब्त

Newsdesk

सीएम-किसान योजना: ओडिशा के सीएम ने 41.68 लाख किसानों को 838.48 करोड़ रुपए वितरित किए

Newsdesk

भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल में लागू होगा यूसीसी: स्मृति ईरानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading