21.6 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

सूर्या की कंगुवा 38 भाषाओं में होगी रिलीज, ऐसा करने वाली पहली तमिल फिल्म

सिरुथाई शिवा के निर्देशन में बन रही फिल्म कंगुवा का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।इसमें दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता सूर्या मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनकी जोड़ी पहली बार दिशा पाटनी के साथ बनी है, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं।वहीं, फैंस इस फिल्म के विलेन को लेकर एक्साइटेड हैं. फिल्म में लीड हीरो-हीरोइन का खुलासा पहले ही हो चुका है. इसमें विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर को लेकर फैंस के बीच हलचल है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं. बॉबी की फिल्म में मौजूदगी इसे पैन इंडिया बनाने में मदद करेगी. ताजा खबर यह है कि कंगुवा को लगभग 38 भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।कंगुवा के 3डी और आईमैक्स संस्करण भी सिनेमाघरों में रिलीज होगा। ऐसा पहली बार होगा, जब कोई तमिल फिल्म 38 भाषाओं में दर्शकों के बीच आएगी। कंगुवा अगले साल रिलीज होगी। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।फिल्म में सूर्या कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आएंगे, जिसकी झलक सामने आए पोस्टर में साफ दिख रही है।इसमें भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और कॉमेडियन योगी बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।हालांकि मेकर्स ने कंगुवा की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है. टीजर में मेकर्स ने बताया कि इसे अगले साल (2024) की शुरुआत में रिलीज किया जाएगा. वहीं, सैकनिल्क ने दावा किया है कि सूर्या और दिशा पाटनी स्टारर यह फिल्म 12 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी.

अन्य ख़बरें

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता

Newsdesk

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

Leave a Comment