May 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

बिहार : कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.81 लाख, अब तक 894 की मौत

पटना, 29 सितंबर | बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,81,471 पहुंच गई है। बिहार में मंगलवार को 1,439 नए मामले सामने आए। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 2 संक्रमितों की मौत हुई, जबकि रिकवरी रेट 92़.52 प्रतिशत पहुंच गया है। बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,439 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें सबसे अधिक पटना जिले के 195 मरीज शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान 1,702 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। राज्य में अब तक 1,67,890 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। बिहार राज्य में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के स्वस्थ होने की दर (रिकवरी रेट) 92़.52 प्रतिशत पहुंच गया है। बिहार में कोविड-19 के फिलहाल 12,686 सक्रिय मरीज हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1,44,535 नमूनों की जांच हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इस तरह राज्य में अब तक कुल 894 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

अन्य ख़बरें

भारत ने लिपुलेख मार्ग पर अपने रुख को दोहराया, सीमा मुद्दों पर बातचीत से समाधान पर जोर

Newsdesk

राहुल गांधी को जनता ने ‘गांधी’ के रूप में स्वीकार नहीं किया : आचार्य प्रमोद कृष्णम

Newsdesk

दिल्लीः खुले नाले में गिरने से दो साल की बच्ची की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading