32.5 C
Jabalpur
May 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

78 उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी तेज: 17,145 किसानों से 93 हजार मीट्रिक टन से अधिक उपार्जन, 58.88 करोड़ का भुगतान



सिवनी, – जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य तेज गति से जारी है। इस वर्ष जिले के 78 उपार्जन केंद्रों पर अब तक 17,145 किसानों से कुल 93,422 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देश पर संबंधित अधिकारी लगातार उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई हैं, जिससे खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
उपार्जित गेहूं के परिवहन और सुरक्षित भंडारण की कार्यवाही भी तेजी से प्रगति पर है। वहीं किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की दिशा में भी प्रशासन सक्रिय है। अब तक 58.88 करोड़ रुपए की राशि किसानों के बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है, जबकि शेष भुगतान प्रक्रिया जारी है।
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित स्लॉट के अनुसार ही उपार्जन केंद्रों पर पहुंचकर अपनी उपज का विक्रय करें, ताकि खरीदी, परिवहन और भुगतान की पूरी प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जा सके।
प्रशासन का कहना है कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और उपार्जन कार्य को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं त्वरित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

आज से 108 एंबुलेंस सेवा हो सकती है ठप कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Newsdesk

बिना लाइफ जैकेट नाव संचालन पर प्रतिबंध, बरगी हादसे के बाद प्रशासन सख्त

Newsdesk

बरगी डैम क्रूज हादसा प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी से गई निर्दाेष पर्यटकों की जान कृ युवक कांग्रेस का तीखा प्रहार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading