September 13, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईपीएल-13 : हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रनों से हराया

अबू धाबी, 29 सितंबर | सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को आईपीएल-13 में शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से हरा दिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा। दिल्ली 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी।

दिल्ली की तरफ से शिखर धवन ने 34 रन, ऋषभ पंत ने 32 रन बनाए। शिमरन हेटमायेर ने 21 रनों का योगदान दिया।

हैदराबाद के लिए राशिद खान ने तीन विकेट लिए।

इससे पहले हैदराबाद ने जॉनी बेयरस्टो के 53 रन, डेविड वार्नर के 45 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 162 रन बनाए।

बेयरस्टो ने अपनी पारी में 48 गेंदें खेली जिन पर दो चौके और एक पर छक्का मारा। वार्नर ने अपनी पारी में 33 गेंदें खेलते हुए तीन चौके और दो छक्के मारे। विलियम्सन ने भी अंत में 26 गेंदों पर 41 रन बनाए।

दिल्ली के लिए अमित मिश्रा और कागिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए।

अन्य ख़बरें

‘मुझे यकीन है कि वह कल तक ठीक हो जाएंगे,’ ईशान की फिटनेस पर कप्तान अय्यर ने दिया अपडेट

Newsdesk

‘लाज’ भी नहीं बचा सका पाकिस्तान, बर्मिंघम में इंग्लैंड की 8 विकेट से जीत, सीरीज में 3-0 से ‘क्लीन स्वीप’

Newsdesk

एशियन गेम्स में कैसा रहा है भारत का सफर? किस खेल और खिलाड़ी के नाम सर्वाधिक पदक? 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading