जबलपुर :- जबलपुर मंडला हाईवे पर सड़क हादसा देखने को मिला जहां मुर्गी लोड कर बिछिया की ओर जाने वाला पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जहां मौके पर चालक की दर्दनाक मौत सड़क हादसे के बाद हो गई वहीं स्थानीय नागरिकों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची वही मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि बरेला के कुंडा मोड़ के पास मंडला की ओर जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जहां चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वही मृतक वाहन चालक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए वाहन चालक के परिजनों का पता लग रही है…
बाइट सूर्यकांत शर्मा एडिशनल एसपी ग्रामीण जबलपुर
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट


