September 14, 2026
सी टाइम्स
खेल

डेथ ओवरों में गेंदबाजी अच्छी रही : वार्नर

अबू धाबी, 30 सितंबर | सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को शेख जाएद स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से हरा आईपीएल-13 की अपनी पहली जीत हासिल की।

जीत के बाद कप्तान डेविड वार्नर ने डेथ ओवरों में गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की। अंत के ओवरों में दिल्ली के ऋषभ पंत, शिमरन हेटमायेर और मार्कस स्टोइनिस हैदराबाद के गेंदबाजों के सामने रन नहीं बना पाए।

मैच के बाद वार्नर ने कहा, “दुर्भाग्यवश मिशेल मार्श चोटिल हो गए और हम सोच रहे थे कि अब कैसे कुछ ओवर निकालें। युवा अभिषेक शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की। हमने डेथ ओवरों की गेंदबाजी पर काफी मेहनत की है। अंत के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की और आज सभी ने अच्छा किया। हमने जिस तरह से विकेटों के बीच में दौड़ लगाई उससे मैं खुश हूं। हम जब बाउंड्रीज नहीं मिल रही थीं तब हम तेजी से रन दौड़ रहे थे।”

अन्य ख़बरें

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

‘साथ मिलकर हम आगे बढ़ते हैं’, बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और लक्ष्मण ने दी चैंपियन बनने पर भारतीय टीम को बधाई

Newsdesk

एशिया कप में कब तक चलेगा ट्रॉफी को लेकर विवाद? मोहसिन नकवी अब नहीं बन पाएंगे भारत की राह में रोड़ा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading