June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीयहेडलाइंस

मंदसौर में ट्रॉले से टकराई कार, 2 महिलाओं की मौत

मंदसौर, 1 जनवरी । मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में नए साल की पहली सुबह एक कार ट्रॉले से टकरा गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हैं जिनका अस्पताल मे इलाज चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर मंदसौर के गरोठ से रतलाम जा रही एक कार में सवार लोग हादसे का शिकार हो गए।

सीतामऊ थाना क्षेत्र के बैलारी गांव के करीब सोमवार की सुबह एक परिवार गरोठ से रतलाम कार से जा रहा था, तभी आगे चल रहे ट्राले का टायर फट गया और वह वहीं रुक गया। उसी समय पीछे से आ रही कार से ट्रॉला टकरा गया।

बताया गया है कि इस हादसे में कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

अन्य ख़बरें

सूरज की रोशनी से चमका राजनांदगांव

Newsdesk

हमने बनाया है हम ही संवारेंगे…

Newsdesk

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading