September 14, 2026
सी टाइम्स
खेल

रैना ने धोनी से कहा, खुशी है कि मेरा रिकार्ड आपने तोड़ा

दुबई, 3 अक्टूबर | चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना जो इस बार आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं उन्होंने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लीग में सबसे ज्यादा मैच खेलने पर बधाई दी है और खुशी जताई है।

धोनी ने शुक्रवार को रात को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जैसे ही मैदान पर कदम रखा वो आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए और इस मामले में उन्होंने रैना को ही पीछे छेड़ा है। रैना इस आईपीएल में निजी कारणों से नहीं खेल रहे हैं।

रैना ने टिवटर पर लिखा, “आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने पर बधाई हो माही भाई। खुशी है कि मेरा रिकार्ड आपने तोड़ा।”

उन्होंने कहा, “आज के मैच के लिए शुभकामनाएं और मुझे पूरी उम्मीद है कि चेन्नई इस सीजन जरूर जीतेगी।”

रैना की दुआ हालांकि चेन्नई के काम नहीं आई। हैदराबाद ने उसे सात रनों से हरा दिया। धोनी ने इस मैच में नाबाद 47 और रवींद्र जडेजा ने 50 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

चेन्नई को अपने अगले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब कासामना करना है।

अन्य ख़बरें

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

‘साथ मिलकर हम आगे बढ़ते हैं’, बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और लक्ष्मण ने दी चैंपियन बनने पर भारतीय टीम को बधाई

Newsdesk

एशिया कप में कब तक चलेगा ट्रॉफी को लेकर विवाद? मोहसिन नकवी अब नहीं बन पाएंगे भारत की राह में रोड़ा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading