23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ जारी

श्रीनगर, 5 जनवरी । दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चोटीगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शोपियां जिले के चोटीगाम इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है।

पुलिस ने कहा, “शोपियां पुलिस, सेना और सीआरपीएफ काम पर हैं।”

पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई।

सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच सिलसिलेवार मुठभेड़ हुई हैं। इसमें कई आतंकवादियों का सफाया किया गया है।

अन्य ख़बरें

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

आंध्र प्रदेश : गणेश उत्सव पर डीजे वाहनों को राहत, मंत्री नारा लोकेश ने पुलिस को जब्ती न करने के दिए निर्देश

Newsdesk

यूजीसी-नेट जून 2026 की फाइनल आंसर-की जारी, एनटीए ने दी जानकारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading