32.7 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

चाईबासा में सुरक्षा बलों को उड़ाने की नक्सलियों की साजिश नाकाम, 7 किग्रा क्षमता का आईईडी बरामद

रांची, 11 जनवरी । झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में सुरक्षाबलों को आईईडी विस्फोट के जरिए उड़ाने की भाकपा माओवादी नक्सलियों की साजिश नाकाम कर दी गई है।

गोईलकेरा थानान्तर्गत वनग्राम मेरालगड़ा के आस-पास जंगल क्षेत्र से जमीन के भीतर लगाया गया 7 किलोग्राम की क्षमता वाला आईईडी बम बरामद किया गया। बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय कर दिया।

बताया गया है कि पुलिस और अर्धसैनिक सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम इलाके में सक्रिय माओवादियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन के दस्तों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।

गुरुवार को गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाई ससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

अन्य ख़बरें

असम सरकार की बड़ी पहल, चाय बागान छात्रों के लिए मुफ्त परिवहन सेवा शुरू

Newsdesk

पीएम मोदी का 12 साल का कार्यकाल गरीब कल्याण और सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक: भाजपा नेता

Newsdesk

विक्रम भट्ट ने पीएम मोदी की नेतृत्व शैली को सराहा, बोले- देश में जगाया आत्मविश्वास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading