25.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

ओडिशा में काला जादू करने के संदेह में व्यक्ति की हत्या

भुवनेश्वर, 11 जनवरी । ओडिशा में राज्य के आदिवासी बहुल इलाकों में अंधविश्वास और शिक्षा की कमी के कारण एक और जघन्य हत्या हुई है।

गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ”मलकानगिरी जिले के टांडापल्ली गांव में दो लोगों ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उन्हें संदेह था कि वह काला जादू कर रहा था।”

पुलिस ने बुधवार को मृतक लक्ष्मा कबासी के बहनोई की शिकायत के आधार पर मुदा पदियामी और उसके रिश्तेदार मुकुंद पदियामी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।

मृतक कबासी और दोनों आरोपी टांडापल्ली गांव के हैं। जांच के दौरान यह पता चला कि मुख्य आरोपी मुदा की पत्नी वाघे पदियामी की पिछले साल दिसंबर में मौत हो गई थी, जबकि उसकी मां और दादा की लगभग दो साल पहले मौत हो गई थी।

मुदा को संदेह था कि कबासी ने काला जादू किया था, जिससे उसके परिवार के सदस्यों की मृत्यु हो गई।

मुदा ने मुकुंद के साथ मिलकर मंगलवार की रात ब्लेड से गला काटकर कबासी की हत्या कर दी। बाद में उन्होंने उसके शव को पड़ोसी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सबरी नदी में फेंक दिया। बुधवार को नदी से शव बरामद किया गया और आरोपियों को उनके ठिकाने से पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्तियों ने काले जादू के संदेह में अपराध करने की बात कबूल कर ली है।

अन्य ख़बरें

तुष्टीकरण की राजनीति भारत की एकता और अखंडता के लिए अच्छी नहीं : गौरव वल्लभ

Newsdesk

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

‘हमें हमेशा अच्छे, शुभ और कल्याणकारी विचारों का ही चिंतन करना चाहिए’, पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading