November 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कांग्रेस, आप मिलकर लड़ेंगी चंडीगढ़ मेयर का चुनाव

चंडीगढ़, 15 जनवरी । कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में 18 जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव के लिए सोमवार को गठबंधन की घोषणा की।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन बंसल ने यहां मीडिया से कहा, “कांग्रेस और आप ने फैसला किया है कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आप अपना उम्मीदवार उतारेगी।”

उन्होंने कहा, ”हम वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर के पदों के लिए उम्मीदवार उतारेंगे।” उन्होंने कहा, ”इसका नतीजा यह होगा कि इंडिया गठंधन से हमारा उम्मीदवार बहुमत के साथ सफल होगा।”

मई में संभावित लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन जारी रहने के सवाल पर उन्होंने कहा, ”इस समय लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी लोग एकजुट हुए हैं।”

चंडीगढ़ मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में कुल 35 पार्षद मतदान करेंगे। मेयर का पद इस बार अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है।

फिलहाल भाजपा के पास 14 पार्षदों और एक सांसद का वोट है। आप के पास 13 पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस के पास 7 और शिरोमणि अकाली दल के पास एकमात्र पार्षद है।

बहुमत के लिए अठारह वोटों की जरूरत है, जिसमें भाजपा के पास सबसे ज्यादा 15 वोट हैं। हालांकि, अगर आप और कांग्रेस साथ आते हैं, तो उनके पास 20 वोट होंगे।

अन्य ख़बरें

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट-वीजा नियमों में दी बड़ी राहत, शरणार्थियों और प्रवासियों को मिलेगा लाभ

Newsdesk

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित

Newsdesk

यूजीसी के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा

Newsdesk

Leave a Comment